फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Brother in law threatening to make video of Bhabhi viral by feeding intoxicants

देवरिया: देवर की हरकत से परेशान हुई भाभी, बोली- अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा धमकी

Sat, 02 Sep 2023 05:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Sep 2023 05:20 PM IST
सार

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि माह अक्तूबर 2021 में उसकी शादी रुद्रपुर कोतवाली के एक गांव निवासी अकबर अली से हुई। शादी में मांग के मुताबिक दहेज भी दिया गया। उसका पति करीब एक साल से कुवैत में है। घर पर देवर उसे दहेज की रकम को लेकर परेशान करता है।

विज्ञापन
Brother in law threatening to make video of Bhabhi viral by feeding intoxicants
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नशीला पदार्थ खिला कर युवक अपनी भाभी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है, विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया है। महिला ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाई है। पीड़िता की तहरीर पर मामले में कोतवाली पुलिस पति, देवर सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न और आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के पिपराईच थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि माह अक्तूबर 2021 में उसकी शादी रुद्रपुर कोतवाली के एक गांव निवासी अकबर अली से हुई। शादी में मांग के मुताबिक दहेज भी दिया गया। महिला को एक साल का एक बेटा भी है। उसका पति करीब एक साल से कुवैत में है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देवरिया में हैवानियत: नाबालिग चचेरी बहन के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर देवर उसे दहेज की रकम को लेकर परेशान करता रहता है। झाड़ फूंक कराने के नाम पर ससुराली उसे एक जगह ले गए। आरोप है कि देवर ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। वह अश्लील वीडियो के बहाने उसका शारीरिक एवं मानसिक शोषण कर रहा है। जिस बात की शिकायत उसने अपने पिता से की।

इसे भी पढ़ें: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, गले में रस्सी के निशान

इस बात को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। 16 अगस्त को देवर ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता के देवर अकमल, पति अकबर सहित तीन पर मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक नवीन प्रताप सिंह ने कहा कि केस पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed