फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Broker grabbed Rs 18.25 lakh in name of getting land beat him up

Deoria News: जमीन दिलाने के नाम पर 18.25 लाख दलाल ने हड़पा, मांगने पर पीटा

Thu, 28 Dec 2023 03:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 Dec 2023 03:45 PM IST
सार

शहर के जलकल रोड निवासी फखरुद्दीन अंसारी खुखुंदू थाना क्षेत्र नरौली खेम गांव निवासी मोहम्मद फिरोज के संपर्क में वर्ष 2021 में आए। फिरोज ने 35 लाख में खुखुंदू में दस कट्टे जमीन दिलाने की बात कही। दोनों के बीच वार्ता होने के बाद जमीन का सौदा तय हो गया।

विज्ञापन
Broker grabbed Rs 18.25 lakh in name of getting land beat him up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन दिलाने के नाम पर एक दलाल ने 18.25 लाख रुपये हड़प लिया है। रुपये मांगने पर पिटाई कर दी और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के जलकल रोड निवासी फखरुद्दीन अंसारी खुखुंदू थाना क्षेत्र नरौली खेम गांव निवासी मोहम्मद फिरोज के संपर्क में वर्ष 2021 में आए। फिरोज ने 35 लाख में खुखुंदू में दस कट्टे जमीन दिलाने की बात कही। दोनों के बीच वार्ता होने के बाद जमीन का सौदा तय हो गया। एडवांस के रुप में 25 लाख रुपये बैंक अकाउंट में फखरुद्दीन ने दलाल को दे दिया। जमीन बैनामा कराने के लिए दलाल ने कुछ दिन बाद दबाव बनाया तो फखरुद्दीन शहर की अपनी कीमती जमीन को बेचकर 35 लाख रुपये दिया।
विज्ञापन


उसके बाद दलाल जमीन की कीमत 50 लाख बताने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और जमीन खरीदने से फखरुद्दीन ने इंकार कर दिया। दिया हुआ रुपये वापस मांगने लगा। कुछ माह बीतने के बाद करीब 17 लाख रुपये कई बार में दलाल ने लौटाया। जबकि 18.25 लाख रुपये देने में आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने दबाव बनाया तो अपने साथियों की मदद से पिटाई कर दिया। पुलिस ने फखरुद्दीन की तहरीर पर नरौली खेम गांव निवासी फिरोज, अनवर अंसारी, आदिल, राबिया पर धोखाधड़ी और मारपीट का केस दर्ज कर लिया। कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed