{"_id":"695aa94e2b0257614a015e68","slug":"breaking-the-lock-of-the-house-and-vandalizing-it-fir-against-nine-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-171802-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मकान का ताला तोड़कर तोड़फोड़, नौ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मकान का ताला तोड़कर तोड़फोड़, नौ पर प्राथमिकी
Sun, 04 Jan 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद मुख्य सड़क पर स्थित एक मकान में ताला तोड़कर घुसे अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। घर के साथ ही मकान में बनी दुकानों का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर मकान मालिक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पांच महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लार थाना क्षेत्र के सहिंयागढ़ निवासी सरफराज पुत्र मुहम्मद आशिक का औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर मकान है, जिसमें चार दुकानें बनी हैं। आरोप है कि सरफराज अपनी बहन की शादी में गांव गए थे। इसी दौरान मौका पाकर कुछ लोगों ने मकान व दुकानों का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। दुकानों में रखा सामान भी नष्ट कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर जब मकान मालिक मौके पर पहुंचा और ताला तोड़ने वाले लोगों से पूछताछ की तो वे उग्र हो गए। आरोपियों ने मारपीट करते हुए मकान के अंदर जाने से मना किया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने सरफराज की तहरीर पर जगदीश पुत्र छोटेलाल सहित उसके परिवार के मीना, विनोद, अनिल, सोनू, रानी, पिंकी, सरोज और सुनीता के खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट व धमकी देने सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ लोगों ने पीड़ित के मकान का ताला तोड़कर कुछ लोग उसके घर के अंदर घूस जाने की जानकारी मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद