फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Breakdown in main supply, power supply of 350 villages stalled for 11 hours

Deoria News: मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन, 11 घंटे से ठप रही 350 गांवों की बिजली आपूर्ति

Thu, 15 Jun 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Breakdown in main supply, power supply of 350 villages stalled for 11 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा बिजली सबस्टेशन में कसया से आने वाली 33 केवीए मेन लाइन में ब्रेकडाउन से क्षेत्र के लगभग 350 गांवों की बत्ती 11 घंटे से गुल है। जिससे लगभग पांच लाख की आबादी को प्रचंड गर्मी में परेशानी झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक फॉल्ट का पता नहीं चल सका था। विभागीय सूत्रों की माने तो रात्रि में 11 बजे तक सप्लाई चालू होने की उम्मीद है। 33/11 केवीए तरकुलवा सबस्टेशन की सप्लाई कुशीनगर जनपद के कसया पावर हाउस से होती है। जिससे 350 गांवों को बिजली सप्लाई दी जाती है। बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे के करीब सबस्टेशन की मेन सप्लाई में खराबी आ गई, जिससे उपकेंद्र के सभी चारों फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के कर्मचारी फॉल्ट को अटेंड करने के लिए सुबह से ही पेट्रोलिंग कर रहे हैं किंतु देर शाम तक फॉल्ट का पता नही चल सका है। क्षेत्र की पांच लाख से अधिक आबादी पानी और बिजली के लिए तड़प रहे हैं। दिन भर भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। घरों में लगे इनवर्टर जबाब दे चुके हैं। लोगों के मोबाइल की बैट्री डिस्चार्ज हो गई है। उमस भरी गर्मी में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है।

इस संबंध में जेई संदीप कुमार ने बताया कि मेन सप्लाई में सुबह ब्रेकडाउन हो गया, जिससे आपूर्ति ठप है। खराबी ठीक कर सप्लाई चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed