{"_id":"688fa6e6523155f8fd02dc4b","slug":"breakdown-in-garh-rampur-and-banjaria-feeders-chaos-for-electricity-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159999-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गढ़रामपुर व बंजरिया फीडरों में ब्रेकडाउन, बिजली के लिए मची हायतौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गढ़रामपुर व बंजरिया फीडरों में ब्रेकडाउन, बिजली के लिए मची हायतौबा
Sun, 03 Aug 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। गढ़रामपुर और बंजरिया फीडर में रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
इसके बाद पूरे दिन रिमझिम बारिश के चलते फीडर में आई खराबी शाम तक दुरुस्त नहीं हो सकी थी। करीब 10 घंटे तक 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। पूरे दिन बिजली के लिए हायतौबा मची रही।
33/11 बिजली घर तरकुलवा में लगे गढ़रामपुर और बंजरिया फीडर में तकनीकी खराबी हो गई। क्षेत्र के तरकुलवा, लक्ष्मीपुर, जमुनी, बालपुर श्रीनगर, हरैया, कनकपुरा, जलुआ, मठिया रत्ती, पहाड़पुर, बसंतपुर, देउरवा, महुआपाटन, सोहनरिया, सिसवा, भरौटा, नारायणपुर, नरहरपट्टी, सरैनी, बाबूपट्टी, सीतापट्टी, बंजरिया, पगरा, सकतुआ, सकतुई सहित करीब 150 गांवों की सप्लाई ठप हो गई।
इससे लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण बेमतलब बने रहे। पेयजल का संकट भी खड़ा हो गयाशाम होते ही इन्वर्टर जवाब दे गए। मोबाइल डिस्चार्ज होकर स्विच ऑफ हो गए।
विज्ञापन
गनीमत रहा की पूरे दिन रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। घने बादलों के कारण शाम पांच बजे ही अंधेरा छा गया। बिजली-पानी के लिए लोग परेशान रहे।
क्षेत्रीय लोगों प्रमोद दुबे उर्फ रिंटू बाबा, वशिष्ठ दुबे, भोलू मोदनवाल, सत्यम मोदनवाल, मुन्ना मद्धेशिया, रामनरेश कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, सरफराज अहमद, गोविंद चौहान, हरिलाल सिंह आदि ने बताया कि इतनी खराब बिजली व्यवस्था कभी नहीं थी।
आए दिन फॉल्ट और अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। उपकेंद्र के अवर अभियंता लवलेश सिंह ने बताया कि गढ़रामपुर व बंजरिया फीडर में तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत का काम चल रहा है।