फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   booth feedback taken

जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट से लिया फीडबैक

Mon, 05 Apr 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
booth feedback taken
जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट से लिया फीडबैक
विज्ञापन

डीएम ने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगाए गए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक सोमवार को टॉउनहाल ऑडिटोरियम में हुई। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट से एक-एक बूथों का फीडबैक लिया गया। डीएम आशुतोष ने प्राप्त फीडबैक एवं भ्रमण में आई कमियों का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आधारभूत आवश्यकताओं से जुड़ीं जो भी कमियां हों, उसे संबंधित विभाग प्राथमिकता के साथ दूर कराएं। बूथ परिवर्तन की आवश्यकता होने पर एसडीएम पुन: परीक्षण कर अपनी आख्या प्रस्तुत करें, ताकि उसका निराकरण कराया जा सके। मतदाताओं को भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी ऐसा माहौल विकसित करें, जिससे मतदाता बिना किसी भय व दबाव में आए निडर होकर अपना वोट अपनी इच्छानुसार डाल सके। अधिकारी मतदान केंद्रों एवं बूथों के पूर्व इतिहास का भी भली-भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा। इसके लिए मतदान के दिन कोविड हेल्प डेस्क सभी मतदान केंद्रों पर लगाए जाएंगे। इसमें आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकायें कोविड के बचाव के लिए आवश्यक सामान के साथ तैनात रहेंगी। इस दौरान सीआरओ अमृत लाल बिंद, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एडीएम एफआर उमेश कुमार मंगला, उप जिलाधिकारी गण व नामित जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed