{"_id":"6a440e8b056b5ec834015504","slug":"body-of-youth-found-in-ditch-behind-petrol-pump-deoria-news-c-208-1-deo1013-185804-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेट्रोल पंप के पीछे गड्ढे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेट्रोल पंप के पीछे गड्ढे में मिला युवक का शव
Wed, 01 Jul 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
मईल। स्थानीय चौराहे पर बंद पेट्रोल पंप के पीछे पानी भरे गड्ढे में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक युवक का शव मिला। मईल गांव निवासी महावीर कुशवाहा के गले पर कसने का निशान था। आशंका जताई जा रही थी कि रस्सी से गला कस कर हत्या की गई होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पानी भरे गड्ढे में शव मिलने की सूचना पर एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी और एसओ मईल संतोष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। युवक के पिता बीरबल कुशवाहा ने बेटे की हत्या की आशंका जताई हैद्ध सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी ने कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।