फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Body of a laborer found hanging from a noose near the ventilator in the room.

Deoria News: कमरे में रोशनदान के सहारे फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

Fri, 18 Sep 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Body of a laborer found hanging from a noose near the ventilator in the room.
 मनोज कुमार पटेल की फाइल फो
खुखुंदू। कस्बे में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित मकान में 31 वर्षीय मजदूर का शव उसके कमरे में रोशनदान के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी परिवार वालों को शुक्रवार की भोर में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने मजदूर के शरीर पर चोट के निशान देख फॉरेंसिक टीम बुला ली। टीम जांच-पड़ताल कर लौट गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिवार वालों के अनुसार, खुखुंदू गांव निवासी दुर्गा पटेल का हाल ही में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास नया मकान बना है।
नवनिर्मित मकान में उनके दूसरे नंबर के बेटे मनोज कुमार पटेल ने बृहस्पतिवार रात में अपने कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की मगर पंखा टूटकर गिर जाने से उसकी जान बच गई थी। वह चोटिल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि मनोज बृहस्पतिवार की देर-रात शराब के नशे में घर आया और दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर आकर गाली-गलौज करते हुए अपने कमरे में चला गया। कमरे में भी शराब पी। मनोज की मां फूलपती देवी का कहना है कि शुक्रवार भोर में सोकर उठने पर मनोज रोशनदान के सहारे फंदे से लटका दिखाई दिया।

लोगों के अनुसार, मनोज के कमरे से देसी शराब की कुछ खाली पाउच भी पुलिस ने बरामद की है।
इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मृत मजदूर शराब पीने का आदी बताया जा रहा था। आशंका है कि नशे की हालत में उसने फंदा लगाकर जान दी है।
सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मजदूर का शव फंदे से लटका मिला है। शरीर पर चोट के निशान होने से फॉरेंसिक टीम जांच में पहुंची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed