फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Block chief's husband made serious allegations against the state minister

Deoria News: ब्लॉक प्रमुख के पति ने राज्य मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 02 Mar 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Block chief's husband made serious allegations against the state minister
लार। ब्लॉक प्रमुख के पति अमित कुमार सिंह ने एक राज्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों से उनके अच्छे संबंध होते हैं, उनका राज्य मंत्री तबादला करा देती हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

आरोप है कि ब्लॉक में कराए गए विकास कार्यों की जांच स्वयं राज्यमंत्री ने आईजीआरएस के माध्यम से कराई थी। जांच में किसी प्रकार की खामियां नहीं मिलने के बावजूद उन्हें लगातार अलग-अलग माध्यमों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार अनावश्यक दबाव और कार्रवाई की कोशिशों से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्लॉक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात सार्वजनिक करते हुए न्याय की मांग की। गौरतलब है कि अमित कुमार सिंह की पत्नी अनुभवा सिंह लार ब्लॉक की निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख हैं। मामले को लेकर क्षेत्रीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि इस संबंध में राज्य मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed