{"_id":"655a6edff530b8254f07b99a","slug":"bleeded-for-protesting-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-13264-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 11वीं की छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 11वीं की छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर किया लहूलुहान
विज्ञापन
खुखुंदू। स्कूल से लौटते समय ग्यारहवीं कक्षा की एक छात्रा से पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर खुखुंदू पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी को रविवार को सिसई ढाले से गिरफ्तार कर लिया।
खुखुंदू इलाके के एक गांव की किशोरी बैकुंठपुर कस्बे के एक निजी स्कूल में ग्यारहवीं की छात्रा है। शनिवार को स्कूल से घर आते समय पिपरा शुक्ल अस्पताल के पास पड़ोस का एक युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई में छात्रा चोटिल हो गई। छात्रा के चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। तो आरोपी मौके से भाग निकला। घायलावस्था में छात्रा घर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा काे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपी शशिकांत उर्फ सोहन यादव के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी को सिसई ढाले के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।