फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   blackmailer arrested

छात्रा के मोबाइल पर अश्लील फोटो व मेसेज भेजने वाले को जेल

Fri, 11 Nov 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
blackmailer arrested
छात्रा के मोबाइल पर अश्लील फोटो व मेसेज भेजने वाले को जेल
विज्ञापन

16 जुलाई को केस दर्ज कर जांच कर रही थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भाटपाररानी क्षेत्र के कॉलेज की एक छात्रा के मोबाइल पर अश्लील फोटो व मैसेज डालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मनचले को गिरफ्तार कर लिया है। लार थाने में 16 जुलाई को उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।
लार थाना क्षेत्र की एक युवती एक डिग्री कॉलेज की छात्रा है। उसने 16 जुलाई को लार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सिवान जनपद के जीरादेई थाना थाना क्षेत्र के अकोली गांव का अमित कुमार साहनी कहीं से उसका मोबाइल नंबर पा गया। उसके बाद उसके मोबाइल पर आए दिन अश्लील मैसेज भेजता था। यही नहीं वह मोबाइल पर गलत स्टेटस लगाकर छात्रा को बदनाम करने की भी साजिश कर रहा था।
विज्ञापन

मनचला छात्रा को इसकी शिकायत कहीं करने पर स्कूल से उठा ले जाने तथा मारकर फेंक देने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सलेमपुर कोतवाल को सौंपी। कोतवाली पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को कोतवाल जितेंद्र सिंह ने आरोपी को चनुकी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed