फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp workers overwhelmed over rampur and azamgarh parliamentry seat won in byelection

उपचुनाव में भाजपा की जीत पर, भाजपाइयों ने फोड़े पटाखे

Sun, 26 Jun 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bjp workers overwhelmed over rampur and azamgarh parliamentry seat won in byelection
उपचुनाव में भाजपा की जीत पर, भाजपाइयों ने फोड़े पटाखे
विज्ञापन

सलेमपुर। लोकसभा उपचुनाव में में आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा की जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को कैंप कार्यालय पर पटाखे फोड़े। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि आजमगढ़ में मतदाताओं ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को चुनकर परिवारवाद को खत्म कर दिया। रामपुर में घनश्याम लोधी की जीत सुशासन की जीत है। मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि इस उपचुनाव में भी कुशासन पराजित होता नजर आया है। विनय पांडेय ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। खुशी का इजहार करने वालों में अजय दूबे वत्स, धनंजय चतुर्वेदी, त्रिवेणी गुप्ता, अशोक तिवारी, अनूप मिश्रा, अतुल मिश्र, बांके बाबा, अनिल ठाकुर, अवधेश मद्देशिया, ओमप्रकाश मिश्र, गोपाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मईल प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव नगर में पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया तिवारी के नेतृत्व में मिठाइयां बांट कर खुशी जताई है। प्रदेश सरकार को बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ व रामपुर से घनश्याम सिंह लोधी की जीत केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास की जीत है। इस दौरान अखिलेश पांडेय, राजेश कुशवाहा, राकेश सिंह, अशोक सिंह, शंभू जायसवाल, जसवीर सिंह, आलोक सिंह, अजीत मिश्रा, शैलेश कुमार, भानु प्रताप, मदन सिंह, कौशल किशोर शुक्ला, विद्या पाठक, हेमंत कुमार, हरिश्चंद्र दुबे, अरविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मनाया जश्न
तरकुलवा। आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की जीत पर भाजपा मंडल इकाई तरकुलवा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखा फोड़ कर जश्न मनाया।
क्षेत्र के कांसेप्ट एकेडमी जमुनी में भाजपा मंडल इकाई की बैठक में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शुरू हुए पौधरोपण अभियान की सफलता की रणनीति बनाई गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनी और उस पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा मंडल इकाई तरकुलवा के अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू भारती, अंबुज शाही, राजेंद्र प्रसाद, बृजेश राव, दिवाकर राव, राम बहाल पटेल, सरल यादव आदि मौजूद रहे।

जनकल्याणकारी कार्यों की बदौलत हुई भाजपा की जीत : सभाकुंवर
भाटपाररानी। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाकर जनता ने नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के जनहित के कार्यों पर अपनी मुहर लगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में जीत से यह स्पष्ट हो गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ पुन: भाजपा की सरकार बनेगी। डॉ. अरविंद सहाय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की देन है कि आज आजमगढ़ एवं रामपुर में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।इस दौरान सुरेश तिवारी, आनंद पीयूष उपाध्याय, अमरेंद्र मौर्या, नितिन श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, संजय कुशवाहा, आस मोहम्मद अंसारी, हरिकेश कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, धीरज गुप्ता, चंदन मद्धेशिया, लालबाबू यादव, दुर्गेश्वर सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed