फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp workers clash in deoria sticks and batons used video goes viral

बीच सड़क भिड़े भाजपा कार्यकर्ता: झंडे के डंडे बने हथियार, जमकर किए एक दूसरे पर वार; वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 25 Aug 2026 05:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गौरी बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरी बाजार Published by: विकास कुमार Updated Tue, 25 Aug 2026 05:30 PM IST
सार

वायरल वीडियो में हालात की गंभीरता स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। विवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन डंडों को ही अपना हथियार बना लिया, जिनमें पार्टी के झंडे लगे हुए थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे को वहां खड़े वाहनों के बीच दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। 

विज्ञापन
bjp workers clash in deoria sticks and batons used video goes viral
बीच सड़क भिड़े भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से अनुशासन को ताक पर रखने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के गौरी बाजार क्षेत्र के अंतर्गत खरोह चौराहे के समीप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में ही हिंसक रूप से भिड़ गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार्यकर्ता सरेआम एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय सह-संयोजक शिवानंद द्विवेदी के जनपद आगमन का कार्यक्रम तय था। उनके स्वागत के लिए जनपद की सीमा खरोह चौराहे के पास स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहस के बाद शुरू ही मारपीट
इसी दौरान, भीड़ के बीच मौजूद सलेमपुर भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं के दो गुटों में किसी बात को लेकर अचानक तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।

विज्ञापन

झंडे लगे डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
वायरल वीडियो में हालात की गंभीरता स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। विवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन डंडों को ही अपना हथियार बना लिया, जिनमें पार्टी के झंडे लगे हुए थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे को वहां खड़े वाहनों के बीच दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। सड़क पर मचे इस बवाल के कारण मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। बता दें कि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस का बयान और वर्तमान स्थिति
इस सरेआम हुई गुटबाजी और मारपीट के संबंध में क्षेत्रीय थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को है, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक तहरीर (शिकायत) दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed