फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth dies after suffering electric shock while connecting wires.

Deoria News: तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 26 Aug 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after suffering electric shock while connecting wires.
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के कोईलगढ़हा के टोला मलटोलिया में मंगलवार की दोपहर में खेत में पानी चलाने के लिए खंभे पर तार जोड़ते समय करंट की चपेट में युवक आ गया।
विज्ञापन

परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मलटोलिया निवासी स्वर्गीय हरिश्चंद्र यादव का 26 वर्षीय पुत्र राहुल यादव दोपहर में खेत में पानी चलाने के लिए बिजली के खंभे पर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन

युवक को गिरता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
राहुल मलयेशिया में रहकर काम करता था और करीब दो महीने पहले ही घर आया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बबली का रो-रोकर बुरा हाल था। मां इसरावती देवी दहाड़ मारकर रो रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल दो भाइयों में सबसे छोटा था। छोटे भाई की मौत से बड़े भाई मनीष यादव भी फूट-फूटकर रोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed