{"_id":"6a5e7fe41cdc1d070d023cfc","slug":"bjp-is-ruining-education-system-deoria-news-c-208-1-deo1009-187254-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही भाजपा
विज्ञापन
देवरिया। दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक आयोजित संसद मार्च के समर्थन में सोमवार को समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर में मार्च निकाला। सिविल लाइंस पर प्रदर्शन करते हुए युवा कार्यकर्ताओं का काफिला कलक्ट्रेट पहुंचा जहां चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड एवं छात्र सभा कार्यकर्ताओं का समूह सुभाष चौक पर एकत्रित हुआ। यहां से हाथों में बैनर व स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन दिया। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा शिक्षा और शिक्षण संस्थानों को बर्बाद करना चाहती है। भाजपा सरकार में 150 पेपर लीक हो चुके हैं। बेतहाशा बढ़ रही बेरोजगारी से नौजवान त्रस्त हैं। भ्रष्टाचार, बेइमानी और लूट चरम पर है। देश एवं प्रदेश के बेरोजगार नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। भाजपा सरकार के पास बेरोजगारों को रोजगार देने की कोई योजना नहीं है। प्रदर्शन को यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हृदय नारायण जायसवाल, रामप्रकाश चौधरी, हरिओम लाला, शिवानंद, संजीव, गिरीश जायसवाल, सुनैना कुशवाहा आदि उपस्थित रहीं।