फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp declared 14 candidates for bdc chairman

14 ब्लॉकों में भाजपा के प्रत्याशी तय, दो में फंसा पेच

Wed, 07 Jul 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bjp declared 14 candidates for bdc chairman
14 ब्लॉकों में भाजपा के प्रत्याशी तय, दो में फंसा पेच
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा ने बुधवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए 14 ब्लॉकों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दो ब्लॉकों में पेच फंसा हुआ है। सूची जारी होते ही दलबदलुओं को तवज्जो मिलने की चर्चा छिड़ गई है। जिले में एक-दो को छोड़ दिया जाए तो पुराने कार्यकर्ता को भाजपा का टिकट नहीं मिला है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद अपने-अपने परिवार के सदस्यों को टिकट दिलाने में सफल हो गए हैं। उधर, हर विकास खंड में एडवांस बुकिंग करने वालों को टिकट नहीं मिला है। सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा के एक करीबी को टिकट नहीं मिला है। भाजपा की जारी सूची पर गौर करें तो प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बेटे सुव्रत शाही को पथरदेवा, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद की बहू अनीता देवी को गौरीबाजार से प्रत्याशी बनाया गया है। तरकुलवा विकास खंड से रामाशीष गुप्ता, देसही देवरिया से प्रज्ञा तिवारी, बैतालपुर से चंदा देवी, बनकटा से बिंदा कुशवाहा, बरहज से सीमा देवी, भागलपुर से मुन्नीलाल, भाटपाररानी से नीपू देवी, रुद्रपुर से उषा पासवान को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। रामपुर कारखाना से उषा त्रिपाठी, लार से डा. विभा सिंह, सलेमपुर से सीमा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भटनी से गिरधारी तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भलुअनी एवं देवरिया विकास खंड से किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

पूरी सूची पर गौर करें तो दलबदलुओं को अधिक महत्व दिया गया है। कांग्रेसी परिवार की बहू, रामपुर कारखाना से विधानसभा का बसपा से टिकट मांगने वाले, जिसकी सत्ता उसी दल में रहने वाले एक ठेकेदार के भाई की पत्नी जैसे कई नाम हैं, जिन्हें पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से टिकट पाने की उम्मीद में हर विकास खंड में संभावित उम्मीदवार पूरा जोर लगाए हुए थे। टिकट घोषित होने के बाद रार मचनी शुरू हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह का कहना है कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जिताऊ उम्मीदवारों पर ही पार्टी ने दांव लगाया है। बाकी आरोप निराधार हैं। प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद तीन विकास खंडों में प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed