{"_id":"64538f5141676f0b7e0f07f3","slug":"bjp-and-subhaspa-candidate-husbands-fight-in-nikay-chunav-deoria-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: देवरिया में भाजपा और सुभासपा प्रत्याशी के पतियों में मारपीट, पुलिस ने फटकारी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: देवरिया में भाजपा और सुभासपा प्रत्याशी के पतियों में मारपीट, पुलिस ने फटकारी लाठियां
Thu, 04 May 2023 04:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 May 2023 04:26 PM IST
सार
भाजपा नेता छठेलाल निगम ने आरोप लगाया कि सुभासपा नेता ने उन्हें जान से मारने की नियत से हमला किया। उनकी मांग पर प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुलिस दी।
विज्ञापन
देवरिया निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले के निकाय चुनाव में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम के पति छठेलाल निगम और सुभासपा के प्रत्याशी मनोरमा देवी के पति लल्लन गुप्ता के बीच मारपीट हो गई। दोनों समर्थकों के साथ जामुनी चौराहे पर आपस में भिड़ गए। जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस को सड़क पर डंडा पटक हंगामा कर रहे लोगों को अलग करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव में मतदान के दौरान जामुनी चौराहे पर दोनों प्रत्याशियों के पति आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। भाजपा नेता छठेलाल निगम ने आरोप लगाया कि सुभासपा नेता ने उन्हें जान से मारने की नियत से हमला किया। उनकी मांग पर प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुलिस दी।
इसे भी पढ़ें: देवरिया जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, तस्वीरों में देखें पूरा हाल
विज्ञापन
वहीं सुभासपा नेता लल्लन गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि भाजपा के लोग सत्ता के बल पर मतदान में गुंडई करा रहे हैं। हंगामे से करीब 30 मिनट तक जमुनी चौराहे से आवाजाही वोटरों की बंद रही। पुलिस की अपील के बाद मतदाता पुनः मतदान करने के लिए घरों से निकले।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन