फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike went out of control and collided with a tree, young man died

Deoria News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 18 Nov 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Nov 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bike went out of control and collided with a tree, young man died
बघौचघाट। क्षेत्र के एक बाइक सवार युवक की शनिवार को मौत हो गई। वह ससुराल जा रहा था, रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोइरीपट्टी गांव निवासी प्रीतम राजभर (28) पुत्र कन्हैया राजभर अपने घर से शनिवार की रात में बाइक से बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के भरतपट्टिया गांव में अपनी ससुराल जा रहा था। अभी घर से पकहा नौगांवा टोला पहुंचा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। प्रीतम जमीन पर गिर गया और उसे काफी चोटें आईं। किसी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रीतम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रीतम दो भाईयों में सबसे बड़ा था। इसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसे तीन साल का एक बेटा है। प्रीतम अभी तीन दिन पहले ही पूना से काम कर घर आया था। वह पत्नी और बेटे से मिलने ससुराल जा रहा था। थाना प्रभारी प्रदीप अस्थाना ने बताया कि घटना की सूचना हमें नहीं है।
विज्ञापन

हेलमेट लगाया होता तो बच जाती जान
बघौचघाट। प्रीतम के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। अगर वह हेलमेट लगाए होता तो आज उसकी जान बच गई होती। उसके शरीर में उतना चोट नहीं था, जिससे उसकी मौत होती। ग्रामीण इस बात की चर्चा करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed