फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike recovered, money not received

Deoria News: बाइक बरामद, रकम नहीं मिली

Wed, 07 Dec 2022 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bike recovered, money not received
बाइक बरामद, रकम नहीं मिली
विज्ञापन

सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेशन के पास स्थित मॉल के स्टैंड से दो दिन पहले गायब बाइक बरहज थाना क्षेत्र के पिपराभुल्ली गांव के पास से लावारिस हालात में पुलिस ने बरामद की है। हालांकि जिस व्यक्ति की बाइक है, उसका कहना है कि उसकी डिकी में रखे रुपये नहीं मिले।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया चंदौर के रहने वाले हितेश पांडेय एक कंपनी के डिस्टीब्यूटर हैं। उन्होंने रविवार को ग्राहकों से रकम वसूलकर बाइक की डिकी में रखी थी। घरेलू सामान खरीदने के लिए वह बस स्टेशन के पास मॉल में गए। वहां गेटमैन ने बाइक स्टैंड में रखवा दी। जब हितेश सामान खरीद कर बाहर निकले तो बाइक मौके पर नहीं थी। उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और मॉल में लगे सीसी कैमरे की जांच की तो बाहर लगे दोनों कैमरे बंद बताए गए। वहीं, अंदर के कैमरे सही थे।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस पहले मुकदमा लिखने से आनाकानी की, उसके बाद वह केवल बाइक चोरी का केस दर्ज कर वाहन की तलाश में जुट गई। मंगलवार की शाम को पिपराभुल्ली गांव के पास लावारिस हालत में बाइक को देख लोगों ने उसकी सूचना बरहज पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक की जांच की तो पता चला कि बाइक सलेमपुर से चोरी हुई है। बाइक मालिक को पुलिस ने सूचना दी तो वह पहुंचे। उन्होंने बताया कि डिकी में रुपये नहीं मिले। पुलिस बाइक कोतवाली सलेमपुर ले आई। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने कहा कि चोरी की बाइक बरामद हुई है। बाइक में रुपये होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed