फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike of a youth returning from a wedding procession stopped, assaulted on protest

Deoria News: बरात से लौट रहे युवक की बाइक रोकी, विरोध पर की मारपीट

Thu, 14 May 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike of a youth returning from a wedding procession stopped, assaulted on protest
- बलदेव छापर निवासी युवक बुधवार की रात में बरात से घर लौट रहा था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। क्षेत्र के भीखम छपरा गांव गई बरात से वापस अपने गांव बलदेव छापर आ रहे एक युवक की बाइक कुछ लोगों ने रामजानकी मार्ग पर रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिए। युवक का आरोप है कि बाइक रोकने वालों ने चाबी छीन ली थी। विरोध करने पर उसे पीटकर लहूलुहान कर दिए। इसी दौरान पीछे से आ रहे अन्य बरातियों को देखकर आरोपी भाग गए। युवक की तरफ से एक नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने अखिलेश की तहरीर पर राजा प्रसाद निवासी भरौली थाना लार सहित अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है ।
लार थाना क्षेत्र के बलदेव छापर निवासी अखिलेश कुमार बुधवार की रात गांव से गई एक बरात में बाइक से इसी थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव गया था। इसी बरात में भरौली गांव के कुछ युवक भी शामिल थे। रात लगभग 12 बजे अखिलेश भोजन के बाद बरात से बाइक से घर के लिए निकला। अखिलेश का कहना है कि वह भीखम छपरा गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर पहुंचा तो वहां तीन चार लोग पहले से खड़े थे। उन लोगों ने गाड़ी रोक कर चाबी निकाल ली। बाइक चालक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर इसकी पिटाई कर दी। इसी बीच बरात गए गांव के कुछ लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

लोगों ने घायल अखिलेश को सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज कराया गया। घायल अखिलेश के अनुसार उस पर हमला करने वालों में भरौली निवासी एक युवक है, जिसे वह पहचानता है। घायल के तरफ से एक नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रामजानकी मार्ग पर युवक को रोक कर कुछ लोग बाइक की चाबी निकाल लिए थे और विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी गई।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है ।



--------

बाइक की चाबी निकालने का उद्देश्य गाड़ी लूटना या मारना-पीटना
चनुकी । रामजानकी मार्ग पर बरात से वापस घर जा रहे युवक को रोककर गाड़ी की चाभी निकालने का उदेश्य गाड़ी लूटना या मारपीट कर घायल करना था। इस बात की जांच पुलिस गहनता से कर रही है । पुलिस का मानना है कि एक दूसरे को जानने वाला लोग लूट नहीं कर सकते। घटना के पीछे कोई न कोई पुराना विवाद है जो जांच में स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed