फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bike colided to tree, youth died

बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Sat, 30 Apr 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
bike colided to tree, youth died
बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन

भटनी। खामपार थाना क्षेत्र से भटनी जा रहे युवक की बाइक शुक्रवार दोपहर पेड़ टकरा गई। उसकी मौत हो गई। हादसा पिपरा विठ्ठल गांव के सामने भटनी-भिंगारी मार्ग पर हुआ। परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक हेलमेट नहीं पहना था।
खामपार थाना क्षेत्र के धरमखोर करन गांव निवासी यशवंत यादव (26) किसी काम से भटनी बाजार जा रहा था। वह भटनी इलाके के पिपरा विठ्ठल (गिरी टोला) गांव के सामने पहुंचा था कि उसकी बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। गांव और ननिहाल दादर टोला से उसके परिजन व रिश्तेदार सीएचसी पहुंच गए। बेटे का शव देख मां दहाड़े मार कर रोने लगी, वहीं पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। इसके अलावा भाई और अन्य परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता हृदयानंद यादव विदेश में रहते हैं। मृतक की एक साल की बेटी है। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि बाइक पेड़ से टकराने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

हादसे में दंपती घायल
रुद्रपुर। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना शुक्रवार की दोपहर रुद्रपुर-गौरीबाजार पर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के निकट हुई। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के रहने वाले मोनू कुशवाहा अपनी पत्नी पूनम और छह माह के दुधमुंहे बच्चे के साथ नगर के नशहरा वार्ड अपने ससुराल जा रहे थे। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। वह दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के समीप पेट्रोलपंप के सामने पहुंचे थे कि चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। कार सवार बेलकुंडा निवासी बबलू विश्वकर्मा अपने साथ परिवार की तीन महिलाओं के साथ मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे। हादसे के दौरान चार पहिया वाहन पलट गया। वाहन का एअर बैग खुलने से वे लोग बच गए। घटना में बाइक सवार मोनू का दाहिना पैर और पत्नी पूनम का हाथ टूट गया। राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल
खुखुदूं। थाना क्षेत्र के टड़वा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह वाहन की चपेट से स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से दंपती को देवरिया अस्पताल भेजवाया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

भटनी थाना क्षेत्र के जिगना मिश्र गांव निवासी प्रदीप मिश्र स्कूटी से पत्नी किरण मिश्रा को लेकर गोरखपुर जा रहे थे। देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर टड़वा गांव के पास पीछे से वाहन ने चपेट में ले लिया। प्रदीप मिश्र हेलमेट पहने थे, जिससे उन्हें कम चोटें आई हैं। जबकि पत्नी किरण मिश्रा बिना हेलमेट पहने थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दंपती का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि स्कूटी पुलिस के कब्जे में है। दंपती का इलाज गोरखपुर चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed