{"_id":"6ae2435b50ce137b77052e07","slug":"bike-borne-miscreants-snatched-a-womans-mangalsutra-deoria-news-c-208-1-deo1030-195361-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीना
विज्ञापन
गौरी बाजार। भाई के साथ बाइक से घर जा रही महिला के गले से पल्सर सवार दो बदमाश मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। घटना गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के आगे पेट्रोल पंप के पास हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
सेखुई गांव निवासी अजय निषाद पुत्र लालचंद निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह अपनी बहन संगीता देवी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। ब्लॉक मोड़ से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से पल्सर सवार दो युवक आए और उनकी बहन के गले से मंगलसूत्र छीनकर रुद्रपुर की ओर फरार हो गए। छीना-झपटी के दौरान महिला बाइक से गिरने से बच गई।
क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।