फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike-borne men snatched *mangalsutras* from the necks of two women and fled.

Deoria News: दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपट्टा मारकर भागे बाइक सवार

Wed, 29 Jul 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bike-borne men snatched *mangalsutras* from the necks of two women and fled.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के तिलौली उर्फ डेहरी और मुसैला खुर्द गांव के पास बुधवार की सुबह सड़क पर टहलते समय दो महिलाओं के गले से बाइक सवार ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र उड़ा दिए। वारदात के बाद जब महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच बाइक सवारों का पीछा किया। हालांकि, बाइक सवार खुखुंदू की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

उधर, बाइक सवारों के झपट्टा मारते समय एक महिला के मंगलसूत्र का लाॅकेट नीचे गिर पड़ा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। वारदात के बाद पीड़ित महिलाएं दहशत में है।
विज्ञापन



तिलौली उर्फ डेहरी गांव निवासी किशा देवी पत्नी नंद कुमार बुधवार की सुबह करीब 5.20 बजे घर के पास परसिया खाप मार्ग पर टहलने निकली थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें रोककर खुखुंदू जाने का रास्ता पूछने लगे। इसी दौरान एक और बाइक सवार उनका साथी वहां आ पहुंचा। तीनों बाइक लिए आगे बढ़े, फिर लौट एक बाइक सवार ने किशा देवी के गले से झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीनकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि छिनैती के बाद दोनों बाइक सवार देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर मुसैला की तरफ भाग निकले। बाइक सवारों ने आगे जाकर बहादुरपुर गांव के पास से कटे महुई पांडेय-पड़री मार्ग पर टहल रही मुसैला खुर्द गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी प्रदीप पटेल को निशाना बनाया और उनके गले से भी सोने के मंगलसूत्र झपट्टा मारकर भागने लगे। लोगों ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर मंगलसूत्र का लाॅकेट मिल गया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed