{"_id":"68375778a0d017a4fe01cdda","slug":"bike-agency-owner-beaten-up-and-accused-of-looting-rs-2-lakh-deoria-news-c-208-1-sdn1004-154705-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक एजेंसी के मालिक से मारपीट दो लाख रुपये लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक एजेंसी के मालिक से मारपीट दो लाख रुपये लूटने का आरोप
Thu, 29 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भाटपार रानी। एक बाइक एजेंसी के मालिक को बुधवार को विशनपुरा रेलवे अंडरपास के नीचे कुछ लोगों ने मारपीट कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
एजेंसी मालिका का आरोप है कि मारपीट कर गाड़ी में रखा दो लाख रुपये भी लूट लिया। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मल्हनी निवासी अनिल यादव की खामपार क्षेत्र के भिंगारी बाजार में बाइक की एजेंसी है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि एक दिन पहले उनके यहां देवरिया की एक एजेंसी के सेल्समैन विजिट करने आए थे।
जाते वक्त उन्होंने वहीं पर सूरज टीवीएस के नाम से एक दूसरी एजेंसी को देखा तो फोटो लेने लगे। फोटो लेने पर विवाद हो गया। बुधवार को वह एजेंसी से घर से जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में विशनपुरा अंडरपास में कुछ युवक उनके चार पहिया वाहन को रोककर डंडे से पीट कर क्षतिग्रस्त कर दिक। यह देखकर वह गाड़ी से बाहर निकले और भागने लगे तो हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
लोगों ने बीच-बचाव किया। थोड़ी देर बाद जब गाड़ी के पास पहुंचा तो गाड़ी में रखा दो लाख रुपये गायब था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाद में उन्होंने थाने में नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा है कि लूट नहीं हुई है। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। दोनों एजेंसी मालिकों के बीच एक दिन पहले भिंगारी बाजार में मारपीट हुई थी। हालांकि मामले की जांच भी की जा रही है।