फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Biardeepiji presidency on the outcome of the stop

बीआरडीपीजी में अध्यक्ष पद के परिणाम पर रोक

Wed, 28 Sep 2016 10:46 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 28 Sep 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Biardeepiji presidency on the outcome of the stop
आदेश्‍ा - फोटो : अमर उजाला
देव‌र‌िया/इलाहाबाद (ब्यूरो)। हाईकोर्ट ने गोरखपुर के दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय से संबद्ध बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है, मगर कोर्ट ने कहा कि अध्यक्ष पद का परिणाम अगले आदेश तक जारी नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने इस मामले में विश्वविद्यालय, कॉलेज के प्राचार्य और आरोपी छात्र विकास विश्वकर्मा को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। विश्वकर्मा पर आपराधिक मुकदमे में लिप्त होने के बावजूद अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का आरोप है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के एक अन्य प्रत्याशी सुनील कुमार गुप्ता ने इस मामले में याचिका दाखिल की है। न्यायमूर्ति सुनीत कुमार याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं। याची का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव में वह अध्यक्ष पद का उम्मीदवार है। विकास कुमार विश्वकर्मा भी अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहा है जो आपराधिक मामले में लिप्त है। उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी है। इसकी शिकायत चुनाव अधिकारी से की गई।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने इस तथ्य पर कोई विवाद नहीं किया मगर विकास को चुनाव लड़ने की अनुमति भी दे दी गई। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के मुताबिक आपराधिक छवि का व्यक्ति छात्र संघ का चुनाव नहीं लड़ सकता है। विकास के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल है। कोर्ट ने अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी है। इस मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed