फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bhatani balua afgan road will be wide

Deoria News: भटनी-बलुआ अफगान सड़क का चौड़ीकरण व उच्चीकरण कार्य शुरू

Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
bhatani balua afgan road will be wide
फोटो समाचार......
विज्ञापन

42 करोड़ की लागत से बननी है यह सड़क, 11 महीने में बनाने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। बिहार प्रान्त को जोड़ने वाली भटनी-बलुआ अफगान सड़क का चौड़ीकरण और उच्चीकरण कार्य शुरू हो गया है। 11 किमी की इस सड़क को करीब 11 महीने में बनाने का लक्ष्य दिया गया है। टेंडर के बाद ठेकेदार ने करीब पांच किमी भटनी से खोरीबारी के बीच सड़क के दोनों ओर गिट्टियां बिछा दी हैं। सड़क बनने के बाद यूपी और बिहार के लोगों की राह आसान हो जाएगी।
भटनी से बलुआ अफगान सड़क यूपी को बिहार प्रान्त से जोड़ता है। संकरा रास्ता होने यहां आए दिन हादसे होते थे। वहीं, लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा समय भी लगता था। इसके अलावा चौराहों पर जाम की नौबत भी आ जाती थी। लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क को चौड़ीकरण और उच्चीकरण का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

फरवरी में शासन से संस्तुति मिलने के बाद 42 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। टेंडर के बाद विभाग ने ठेकेदार को करीब 11 महीने का समय सड़क निर्माण के लिए दिया है। सड़क बनकर तैयार हो जाने के बाद यूपी और बिहार के लोगों का सफर सुहाना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

बड़े वाहनों के चलने से सड़क के किनारे बढ़ जाएंगी दुकानें
इलाके में भटनी-बलुआ अफगान, भटनी-भाटपाररानी, भटनी बैकुण्ठपुर और भटनी से सल्लहपुर को जाने वाली सड़कें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से चौड़ी हो रही है। नई सड़कों के बन जाने से क्षेत्र के बाजार गुलजार हो जाएंगे। रास्तों में पड़ने वाले चौक-चौराहों पर रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे। साथ भटनी-बलुआ अफगान सड़क के चौड़ीकरण व उच्चीकरण से बिहार प्रान्त के बाजार और लोग सीधे तौर से इस क्षेत्र से जुड़ जाएंगे। इससे क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा नई टू-लेन सड़क बनने से बड़े वाहन जैसे ट्रक और बस सेवा भी शुरू हो जाने से सड़क के दोनों तरफ दुकानों के बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।
भटनी-बलुआ अफगान चौड़ीकरण से नगर, लल्लन चौराहा, जिगिनी चौराहा, खोरीबारी, मुलायम चौराहा और बलुआ अफगान बाजार का कायाकल्प हो जाएगा। नई सड़क बनने से बाजार की रौनक बढ़ेगी तो दुकानदार भी समृद्ध होंगे। वहीं, नौकरी की तलाश में भटक रहे बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो जाएंगे। वह सड़क के किनारे दुकान खोलकर अपनी और परिवार की परवरिश कर सकेंगे।

बोले लोग...

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से भटनी-संवरेजी, भटनी-बलुआ अफगान, भटनी-बैकुण्ठपुर और नूरीगंज से सल्लहपुर तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण कार्य के बाद निश्चित तौर पर लोगों की राह आसान हो जाएगी।
-रमेश कुमार यादव, शिक्षक भटनी


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछने जा रही है। चौड़ीकरण के साथ सड़कों का निर्माण सुखद एहसास है। इससे लोगों को गंतव्य तक जाने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही सड़क निर्माण होने से हादसों में भी कमी आएगी।

-अतुल कुमार, भटनी


कोट....
भटनी-बलुआ अफगान 11 किमी सड़क पर 42 करोड़ से चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य अवर अभियंता की देख-रेख में चल रहा है। खोरीबारी तक करीब पांच किमी सड़क के दोनों तरफ गड्ढा खोदकर गिट्टियां बिछाने का कार्य हो गया है। आगे भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ठेकेदार को करीब 11 महीने में सड़क पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
-रामअवध यादव, एक्सईन, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed