फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhagalpur decreases by 1.5 cm per hour

Deoria News: भागलपुर में 1.5 सेमी प्रति घंटे घट रही सरयू

Thu, 14 Aug 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bhagalpur decreases by 1.5 cm per hour
खेतों से निकलता पानी ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर निरंतर कम हो रहा है। नदी का पानी ऊपरी इलाकों से हटने लगा है। इससे तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि, नदी अब भी खतरे के निशान से एक सेमी ऊपर है।

मैदानी और पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से पिछले दिनों में सरयू उफान पर थी। रविवार की सुबह से नदी के जलस्तर में कमी आने लगी है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, बुधवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64-11 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। यहां मीटर हेड पर नदी का खतरा निशान 64-10 मीटर अंकित है। पिछले 24 घंटे में नदी में 34 सेमी की कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि नदी के जलस्तर में कमी हो रही है। बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा है। मीटर पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed