{"_id":"6ace83dbb2e66f4cf4043a14","slug":"bhadsar-bankata-station-road-awaiting-repairs-for-nine-years-deoria-news-c-208-1-deo1015-194225-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौ साल से मरम्मत की बाट जोह रही भड़सर-बनकटा स्टेशन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौ साल से मरम्मत की बाट जोह रही भड़सर-बनकटा स्टेशन सड़क
Wed, 14 Oct 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। भड़सर से बनकटा रेलवे स्टेशन और ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाली पांच किमी लंबी सड़क बदहाल हो गई है। वर्ष 2015 में बनी इस सड़क की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग पिपरा बघेल, बंगरा बाजार और जासपार सहित कई गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। प्रतिदिन सैकड़ों छात्र इसी रास्ते से पढ़ाई के लिए आते-जाते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी रामबली यादव, अशोक यादव, अनूप यादव और विक्रमा तिवारी ने सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई नवीन कुमार चौरसिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। एसडीएम भाटपाररानी दीपराज सिंह ने बताया कि सड़क की जांच कराकर संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।