फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Beauty parlor owner accuses teacher of sexual exploitation

Deoria News: ब्यूटी पार्लर संचालिका ने शिक्षक पर लगाया याैन शोषण का आरोप

Fri, 13 Mar 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Beauty parlor owner accuses teacher of sexual exploitation
सलेमपुर। नगर में ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली एक युवती ने इंटर कॉलेज के एक शिक्षक पर शादी का झांसा देकर सात वर्षों तक याैन शोषण करने का आरोप लगाई है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी शिक्षक को शुक्रवार को कोतवाली बुलाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह कॉलेज में पढ़ाई करती थी, उसी दौरान उसकी पहचान संबंधित शिक्षक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और शिक्षक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बना लिया। युवती का कहना है कि आरोपी लगातार सात वर्षों तक शादी का आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि अब जब उसने शादी की बात कही तो शिक्षक ने साफ इनकार कर मोबाइल नंबर बदल दिया। उसके कृत्य से परेशान युवती ने बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक रुद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है और वर्तमान में सलेमपुर नगर के एक वार्ड में किराए के मकान में रहकर इंटर कॉलेज में पढ़ाता है।
विज्ञापन

कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed