{"_id":"643ae77e2613af0cf00890c8","slug":"be-alert-from-corona-deoria-news-c-7-1-127154-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हो जाएं सतर्क, कोरोना संक्रमित डॉक्टरों के संपर्क में आए लोग घूम रहे लोगों के बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हो जाएं सतर्क, कोरोना संक्रमित डॉक्टरों के संपर्क में आए लोग घूम रहे लोगों के बीच
Sat, 15 Apr 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
देवरिया/बरहज। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित मिले दो डॉक्टरों के संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग अब तक ढूंढ नहीं सका। जिले से कोई टीम संबंधित स्थानों पर गई ही नहीं। ऐसे में लोगों को और सचेत रहना होगा, क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि कुछ और संक्रमित लोगों में संक्रमण फैलाते जा रहे हों। हालांकि, देसही देवरिया क्षेत्र में शनिवार को दो और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में देसही देवरिया ब्लाॅक के अलग-अलग गांवों के दो लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों को होम आइसोलेशन रखा गया है। वहीं पीएचसी भागलपुर में मिले केस को बलिया जिले को ट्रांसफर कर दिया गया है। दूसरी ओर, शनिवार को मेडिकल कॉलेज में न तो मरीज-तीमारदार सतर्क दिखे और न ही कोई सख्ती नजर आई। लोग बिना मास्क व शारीरिक दूरी के एक-दूसरे से सटकर खड़े दिखे। यही हाल रेलवे स्टेशन से लेकर बाजारों तक का भी रहा, जहां न तो यात्रियों में कोरोना को लेकर कोई सतर्कता बरती जा रही थी न खरीदार में ही इसको लेकर कोई भय था। महेन पीएचसी में डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी वहां किसी तरह की सावधानी नहीं बरती जा रही।
बृहस्पतिवार को महेन के चिकित्सा प्रभारी संक्रमित मिले थे। अब तक वहां जिले से कोई टीम नहीं भेजी गई है। हालांकि, शनिवार को उनके संपर्क में आए 22 कर्मचारियों की जांच कराई गई। सभी की एंटीजन जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को ओपीडी में डॉ. मूलचंद मरीजों को देख रहे थे। अस्पताल में आने-जाने वाले ज्यादातर लोग बिना मॉस्क के थे। कुछ कर्मचारी भी बिना मॉस्क लगाए थे। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, चिकित्सा प्रभारी मंगलवार को कुछ मरीजों को देखने के बाद एक मीटिंग में चले गए थे। जबकि, वह स्टॉफ के कुछ अन्य कर्मचारियों के संपर्क में भी आए थे। डॉ. मूलचंद ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की जांच कराई जा रही है। मरीजों और तीमारदारों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आयुष चिकित्सक कोरोना संक्रमित पाए गए भाटपाररानी पीएचसी पर तैनात एक आयुष चिकित्सक भी को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अभी तक जिले से वहां भी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं गई है। न तो उनके संपर्क में आने वालों की पहचान की गई है। इस तरह पीएचसी पर जांच में संक्रमित मिले एक युवक के संपर्क में आने वालों की भी अब तक पहचान नहीं की जा सकी है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि अस्पताल में बिना मास्क के मरीज नहीं देखे जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो समाचार
मेडिकल कॉलेज में नहीं दिखी सतर्कता
देवरिया। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों-तीमारदारों की भारी भीड़ दिखी। अधिकतर लोग बिना मास्क और बगैर उचित दूरी के दिखे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के लचर रवैए से लोगों की मनमानी बढ़ रही है। कोरोना प्रभावित मिलने के बाद भी यहां कोई सख्ती नहीं दिखी। रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी व दवा की खिड़की पर लोग बिना मास्क के बेखौफ नजर आए। इसी तरह शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों हनुमान मंदिर चौराहा, रामलीला मैदान, छह मुखी चौराहा, सब्जी मंडी आदि जगहों पर लोग बेपरवाह दिखे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोरोना प्रभावित लोगों के संपर्क में आने वालों की पहचान कराई जा रही है। अस्पतालों में कोरोना नियमों का पूरी तरह पालन हो रहा है। जांच की संख्या बढ़ाई गई है।
-डॉ. राजेश झा, सीएमओ