फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BDO heard problems in Chaupal, got resolved

Deoria News: बीडीओ ने चौपाल में सुनीं समस्याएं, हुआ निस्तारण

Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
BDO heard problems in Chaupal, got resolved
परसियां तिवारी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्तीकरण शिविर लगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसियां तिवारी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संतृप्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बीडीओ चंद्रभूषण यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। जबकि कुछ शिकायतों का निस्तारण किया गया।

चौपाल में प्रधानमंत्री सम्मान निधि, वृद्धा-विधवा, दिव्यांग आदि पेंशन, परिवार रजिस्टर नकल, आवास, राशनकार्ड आदि से वंचित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। अधिकारियों ने मौके पर कुछ मामलों का निस्तारण किया। गांव में शुद्ध पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप, शौचालय के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया। बीडीओ ने लोगों को जरूरत पड़ने पर अपना नंबर देकर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी कहा। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र तिवारी, सचिव ओमकार सोनकर, लेखपाल चंदन पटेल, कृषि सहायक ललित, विनोद यादव, सावित्री सिंह, मालती सिंह, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed