फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bathing scene made viral

महिला सिपाही ने सहकर्मियों की नहाते हुए फोटो वायरल की

Sat, 06 Jul 2019 07:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
bathing scene made viral
महिला सिपाही ने वायरल की नहा रहीं सहकर्मियों की फोटो
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र का है मामला, सीओ सिटी को सौंपी गई है जांच
आरोपी महिला सिपाही का तबादला दूसरे थाने में किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एक महिला सिपाही पर सहकर्मियों की नहाते समय की फोटो वायरल करने का आरोप लगा है। एक माह पुराना यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। महिला सिपाही की करतूत को उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी को जांच सौंपी है। साथ ही आरोपी महिला सिपाही का तबादला दूसरे थाने में कर दिया गया है।

सदर कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही सहकर्मियों के साथ बैरक में रहती थी। बताया जा रहा है कि रहने और सोने की जगह को लेकर अक्सर उसका सहकर्मियों से विवाद होता था। रोज-रोज के विवाद से नाराज होकर उसने एक महीना पूर्व सहकर्मियों की नहाते समय फोटो खींच ली और अन्य सहकर्मियों के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया। फोटो देख महिला पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला सिपाही को तत्काल दूसरे थाने पर स्थानांतरित कर दिया और मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दिया। मामला विभागीय साख से जुड़ा होने के कारण फिलहाल कोई जिम्मेदार कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो सीओ सिटी वरुण मिश्र की जांच अंतिम चरण में है। सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर महिला सिपाही पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed