{"_id":"695d511ea17c52039f0352e8","slug":"baltikara-patanwa-road-should-be-widened-deoria-news-c-208-1-deo1010-171906-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बलटिकरा-पटनवा मार्ग हो चाैड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बलटिकरा-पटनवा मार्ग हो चाैड़ा
Tue, 06 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। बलटिकरा चौराहा से पटनवा पुल जाने वाला मार्ग सिंगल लेन होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मार्ग के चौड़ीकरण की स्थानीय लोगों ने मांग की है। यह मार्ग चार ब्लॉकों और दो विधानसभाओं को जोड़ती है।
इसकी लंबाई करीब 13 किलोमीटर है। पथरदेवा विधानसभा के बलटिकरा चौराहा से एक मार्ग संवरेजी खरग, संवरेजी रूप, इमामबाड़ा, तवक्कलपुर गांव होते हुए रामपुर कारखाना विधानसभा के विशुनपुर, दिघवा, मदरापाली, रणछोड़ कुटी, गोविंदपुर आदि गांवों से होते हुए पटनवा पुल मुख्य मार्ग में मिलता है।
इस मार्ग की लंबाई करीब 13 किलोमीटर है। यह मार्ग बैतालपुर, देसही देवरिया, रामपुर कारखाना और तरकुलवा सहित चार ब्लॉकों को जोड़ने के अलावा दो विधानसभाओं की सीमाओं के बीच से होकर गुजरा है।
विज्ञापन
इधर के लोगों को पटनवा पुल अंतिम संस्कार के लिए भी शवों को लेकर जाना होता है। यह बहुत पुराना सिंगल लेन मार्ग है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इसकी मरम्मत के लिए अभी हाल ही में धन भी जारी कराया है लेकिन, मार्ग पतला होने की वजह से सामने से आने वाले वाहनों को पास होने में मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार जाम लग जाता है।
राजेश रावत, रमेश शर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, ब्रह्मदेव यादव, अशोक राव, नंदलाल सिंह, सुरेश प्रसाद, अलाउद्दीन अहमद आदि स्थानीय लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग की है। संवाद