फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   baby drowned in trench and died

जलनिकासी के लिए बने गड्ढे में गिरी दो वर्ष की मासूम, मौत

Fri, 25 Feb 2022 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
baby drowned in trench and died
जलनिकासी के लिए बने गड्ढे में गिरी दो वर्ष की मासूम, मौत
विज्ञापन

लार। पानी बहाने के लिए घर के सामने बने गड्ढे में शुक्रवार की शाम खेलते समय डूबने से रावतपार निवासी धीरज पाल की दो वर्षीय पुत्री सुहानी की मौत हो गई। परिवार के लोग एक घंटे बाद मूर्च्छित हालत में बच्ची को लेकर प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे सुहानी घर के सामने दरवाजे पर खेल रही थी। मां संगीता देवी घर के काम में लगी थी। वह खेलते हुए दरवाजे पर बने गड्ढे में डूब गई। काफी देर बाद उसका पता नहीं चला तो परिजन ढूंढने लगे। डूबने की आशंका होने पर गड्ढे की तलाशी ली गई। उसमें वह गिरी मिली। मूर्च्छित हालत में देख परिजन दहाड़े मार रोने लगे। वह दो बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी। घटना के बाद से मां संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी की मौत के बाद से पिता बदहवास हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि कई बार इस गड्ढे को भरवाने एवं जलनिकासी की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया था। लेकिन, जिम्मेदारों की ओर से लगातार लापरवाही बरती गई। ग्राम प्रधान यशवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष निजी भूमि में गड्ढा खोदकर पानी बहा रहा था। मेरे पास किसी ने जलनिकासी की व्यवस्था अलग से करने के लिए नहीं कहा था। उधर, प्रभारी निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। इस बारे में पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed