{"_id":"600484468ebc3e31f35a76fb","slug":"auditorium-anmed-on-atal-bihari-vajpeyee-deoria-news-gkp3813121185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हुआ प्रेक्षागृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हुआ प्रेक्षागृह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हुआ प्रेक्षागृह
देवरिया। नगर पालिका के टाऊनहाल स्थित प्रेक्षागृह पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम अंकित हो गया। रविवार को ईओ रोहित सिंह ने सभासदों की मौजूदगी में ऑडिटोरियम की दीवार पर भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह अंकित कराया। नामकरण का मामला तो सुलझ गया लेकिन प्रेक्षागृह में मूर्ति लगाने का विवाद अब भी बरकरार है।
21 दिसंबर 2019 को वार्ड नंबर 17 के सभासद आशुतोष तिवारी के प्रस्ताव पर बोर्ड बैठक में प्रेक्षागृह का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की सहमति बनी थी। नामकरण होने के कुछ माह बाद गोपनीय ढंग से प्रेक्षागृह में एक मूर्ति रख दी गई। यह मूर्ति पूर्व सांसद मोहन सिंह का बताकर आशुतोष तिवारी समेत अन्य भाजपा सभासदों ने विरोध दर्ज कराया। कमिश्नर से लगायत शासन तक इसकी शिकायत की। आशुतोष तिवारी ने कहा कि प्रेक्षागृह का नामकरण अटल जी के नाम पर हुआ है। यहां अटल जी की प्रतिमा लगनी चाहिए। मोहन सिंह हमारे जिले के सम्मानित सांसद रहे हैं उनके नाम पर जिला अस्पताल है। बोर्ड बैठक में यह मूर्ति जिला अस्पताल में लगवाने की मांग की जाएगी। ईओ सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्ताव को अमल में लाते हुए प्रेक्षागृह का नामकरण किया गया है। मूर्ति विवाद के संबंध में शासन से जो दिशा निर्देश प्राप्त होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।