फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Attendance of laborers being recorded on musterroll without work

Deoria News: बिना काम के ही मस्टररोल पर दर्ज हो रही मजदूरों की हाजिरी

Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Attendance of laborers being recorded on musterroll without work
लोगों ने किसी स्वतंत्र एजेंसी से कार्यों की जांच कराने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा ब्लॉक में मनरेगा का भ्रष्टाचार थमता नहीं दिख रहा। जिस तालाब में पानी भरा है, उसमें कार्य दिखाया जा रहा है। मौके पर कार्य ना कोई मजदूर पर मस्टररोल में रोज मजदूरों की हाजिरी दर्ज हो रही है। गांवों में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कच्चे व पक्के कार्यों में 60- 40 के अनुपात का पालन नहीं हो रहा है। गांव के लोगों ने मनरेगा के कार्यों की किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।


तरकुलवा विकास खंड अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों पर नजर डाली जाए तो मनरेगा योजना में बड़ा खेल होने का मामला प्रकाश में आ रहा है। विकास खंड की दर्जनों ग्राम पंचायतों में भुगतान के बाद भी एक वर्ष बीत जाने के बाद अमृत सरोवर के निर्माण का कार्य आधा-अधूरा है। मौजूदा समय में कई गांवों में बरसात के कारण तालाबों में पानी भरा है, इस पर किसी तरह का कार्य नहीं कराया जा सकता है। इसके बावजूद प्रधान और ग्राम सचिवों ने अफसरों से मिलीभगत करके काम के लिए मस्टररोल जारी करा लिया है, जिस पर मजदूरों को काम करते दिखाया जा रहा है। हकीकत में मौके पर न तो किसी मजदूर की मौजूदगी है और न ही कोई काम हो रहा है। झमाझम बारिश के बीच भी कागजों में लगातार मजदूरों के काम करने और मस्टररोल में उनकी हाजिरी दर्ज कर मजदूरी का भुगतान कराए जाने का खेल देखकर गांवों के लोग हैरान हैं। प्रधान, पंचायत सचिव व मनरेगा सेल की मिलीभगत से विकास खंड के दर्जनों गांवों में लगातार कई-कई प्रोजेक्ट पर मस्टररोल जारी होना ऑनलॉइन दिख रहा है, जिसकी समय सीमा पांच अगस्त से शुरू होकर 19 अगस्त को खत्म हो चुकी है। इसी प्रकार तवक्कलपुर में नौ, सिरवनिया में दो, सिरसिया गोठा में दो, रामपुर खास में पांच, पिपरहिया में आठ सहित कई गांवों में मस्टरोल दोबारा जारी होना दिखाया जा रहा है। जबकि यहां के ग्रामीणों का कहना है कि काम दो-तीन महीने पहले हुआ था, वर्तमान में जहां काम दिखाया जा रहा है, उन जगहों पर पानी भरा है। डीसी मनरेगा आलोक पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। तरकुलवा विकास खंड के गांवों में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की ऑनलॉइन मानीटरिंग कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर दोषियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed