फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Attempt to ride Thar by blowing the horn, attacked with belt and chain on protest

Deoria News: हूटर बजाकर थार चढ़ाने की कोशिश, विरोध पर बेल्ट और चेन से किया हमला

Wed, 13 May 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Attempt to ride Thar by blowing the horn, attacked with belt and chain on protest
- दोस्त को सोमवार रात में रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे युवक
विज्ञापन

- आरोपी के पिता से शिकायत करने पर साथियों के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
सलेमपुर। दोस्त को सोमवार रात करीब 11:30 बजे रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे दो युवकों पर थार सवार युवक ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। आरोप है कि जब तीनों युवक इसकी शिकायत आरोपी के पिता से करने गए तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों पर बेल्ट और चेन से हमला कर दिया। इसमें तीन युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी दुर्गेश यादव ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि सोमवार की रात करीब 11:30 बजे वह गांव के शंकर यादव के साथ दोस्त सोना गुप्ता को चौरीचौरा एक्सप्रेस पकड़वाने के लिए सलेमपुर रेलवे स्टेशन गए थे। इसी दौरान बंजरियां गांव निवासी प्रशांत सिंह थार लेकर वहां पहुंचा और हूटर बजाते हुए सोना के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर युवक अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि जब इसकी शिकायत आरोपी के पिता से करने उसके घर पहुंचे तो वहां आरोपी युवक पहले से मौजूद था। आरोप है कि सभी को देखते ही वह उग्र हो गया और कुछ युवकों को बुला लिया। इसके बाद बेल्ट और चैन से हमला कर दिया गया। इसमें दुर्गेश यादव, शंकर यादव घायल हो गए। साथ ही बीच-बचाव करने पहुंचे उनकी कार के चालक की भी पिटाई कर दी गई। आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दुर्गेश यादव की शिकायत पर बंजरियां गांव निवासी प्रशांत सिंह समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed