{"_id":"60f710058ebc3e6d750eaa01","slug":"attempt-to-rape-to-minor-salempur-news-gkp4026058199","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की तरफ गई किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की तरफ गई किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की तरफ गई किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास
भटनी। खेत की तरफ गई किशोरी को अगवा कर रेप का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
भटनी थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 15 जुलाई की शाम शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। वापस लौटने पर सड़क पर पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद एक सुनसान जगह पर किशोरी से दुराचार करने का प्रयास करते हुए कपड़े फाड़ दिया। किशोरी की शोर सुनकर किसी ने इसकी शिकायत यूपी 112 पुलिस से कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित चार युवकों को थाने लाई।
आरोप है कि पीड़ित परिवार जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने केस दर्ज करने पर किशोरी के शादी में बाधा पहुंचने व कोर्ट कचहरी में बेवजह उलझने की बात कर थाने से भेज दिया। एसपी को दिए तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि पुलिस ने दो दिनों तक पीड़ित को थाने में रखने के बाद घर भेज दिया, जबकि आरोपितों को रुपये लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। मामले में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने भटनी पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने को कहा है। इस बाबत एसओ श्यामसुन्दर तिवारी ने कहा कि किशोरी को उसकी मां ने खेत में काम नही करने पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर किशोरी अपने एक परिचित लड़के साथ घर से चली गई थी। सूचना पर पुलिस ने किशोरी और उसके प्रेमी और उनके तीन साथियों को हिरासत में लिया था। जांच में किशोरी और उसकी मां ने पुलिस को यही बयान दिया और कोई कार्रवाई नही करने की बात कह चले गए।