फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ascelator will be made on deoria station

1.15 करोड़ से सदर रेलवे स्टेशन पर बनेगा एस्केलेटर

Sat, 09 Mar 2019 12:41 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
ascelator will be made on deoria station
एस्केलेटर का शिलान्यास करते सांसद कलराज मिश्र। - फोटो : amar ujala
देवरिया। लंबे इंतजार के बाद सदर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर) का शिलान्यास हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सदर सांसद कलराज मिश्र ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। करीब 1.15 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2020 में निर्माण पूरा होगा।
विज्ञापन

शिलान्यास समारोह में सांसद ने कहा कि एस्केलेटर उनकी पांच साल की मेहनत का परिणाम है। रेलमंत्री से कई बार पत्राचार किया। कुछ दिन पूर्व स्वयं जाकर मिला और कहा कि अगर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन को यह सब देना है तो दे दें अन्यथा साफ शब्दों में नहीं कर दें। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने तत्काल रेलवे अधिकारियों को बुलाकर सारा काम कराने के निर्देश दिए। अब तो रेलवे के अधिकारियों के फोन आते रहते हैं और वे बताते हैं कि कौन सा काम मंजूर हो गया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का भटनी तक विस्तार कराने के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल पांचवें वर्ष काम कराने संबंधी टिप्पणी पर कहा कि ऐसे कमेंट उन्हें बेहतर करने के लिए सिखाते हैं। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि अपनी ही सरकार के कुछ लोग काम में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। अब ऐसा नहीं होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री के प्रयास से सभी काम तेजी से हो रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सीनियर डीसीएम आरसी श्रीवास्तव ने कहा कि एस्केलेटर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। संचालन सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, शशिप्रकाश मिश्र, कृष्णनाथ राय, संजीव शुक्ल, नित्यानंद पांडेय, सीपी सिंह, प्रमोद सिंह, गिरिजेश मिश्र, अभिषेक राय अंकुर, विजय राय, रामाशीष मौर्य, अंबिकेश पांडेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर जेके सिंह, वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लिफ्ट के लिए होगा प्रयास
शिलान्यास समारोह के दौरान सांसद ने सदर रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगवाने को भी अपना अगला प्रयास बताया। कहा कि लिफ्ट लगवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही यह सुविधा भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राफेल पर जो सरकार ने कहा वह सही
देवरिया। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि राफेल विमान से संबंधित कागजात के चोरी होने के मामले में जो सरकार ने कहा, वह सही है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सब कुछ तय कर रहा है। उसी हिसाब से काम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed