फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   As soon as evening, fireworks start on the electricity poles in the city.

Deoria News: शाम होते ही नगर में बिजली पोल पर शुरू हो जाती है आतिशबाजी

Mon, 22 Jul 2024 03:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
As soon as evening, fireworks start on the electricity poles in the city.
रुद्रपुर। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। नगर के बिजली निगम के पोल से शाम होते ही आतिशबाजी शुरु हो जा रही। तार चटकने से उठ रही चिंगारी से घनी आबादी के बीच अफरा-तफरी मच जा रही। लचर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नाराज लोगों ने सोमवार को बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति को लगे बिजली पोल और ट्रांसफाॅर्मर झाड़-झंखाड़ से घिरे हैं। आपूर्ति के दौरान पेड़ की लताओं से बिजली के तार छू जाने पर शॉट कर बिजली कट जा रही। खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मरों पर बरसात में घास फूस निकल आई है। अधिकतर खंभों पर झाड़ियां उगी हैं। इसको देख बरसात पूर्व बिजली निगम की तैयारी का पता चल रहा। नगर में हर शाम को बिजली तार टूट कर गिरने से रोस्टर के अलावा आपूर्ति घंटों बाधित हो जा रही।
विज्ञापन

शनिवार की रात इमामबाड़ा से बस स्टेशन रोड पर दो बार तार टूट कर गिरने से बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। रविवार की दोपहर में इमामबाड़ा से कोतवाली रोड पर पूरे दिन एक फेस ही बिजली मिली। लो वोल्टेज और बिजली कटौती को लेकर परेशान उपभोक्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मनमथ मणि त्रिपाठी ने कहा कि नगरवासी बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed