फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two girls missing from Arunachal Pradesh recovered from orchestra group

Deoria News: अरुणाचल प्रदेश से गायब दो युवतियां, आर्केस्ट्रा ग्रुप से हुई बरामद

Fri, 12 May 2023 11:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 May 2023 11:02 AM IST
सार

कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि लोकेशन कोतवाली का होने के चलते अरुणांचल पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस लगाकर दोनों युवतियों को बरामद कर लिया गया है। आर्केस्ट्रा संचालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Two girls missing from Arunachal Pradesh recovered from orchestra group
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के लोहित जनपद के तेजू थाना से दो सप्ताह पूर्व घर से गायब दो युवतियों को अरुणांचल प्रदेश की पुलिस ने कोतवाली पुलिस की मदद से एक आर्केस्ट्रा ग्रुप से बरामद किया है। युवतियों के गायब होने की प्राथमिकी अरुणाचल प्रदेश के तेजू थाना में दर्ज है।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश की महिला निरीक्षक बी मिंगकी, हेड कांस्टेबल एन अहमद, एके माल, एनके मिश्र, एनओ मूंगलांग, एनएस छोटे बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल को महिला थाना तेजू क्षेत्र से गायब दो युवतियों के बारे में जानकारी दी। गायब युवतियों के मोबाइल लोकेशन लार थाना क्षेत्र के सहजौर में मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और एक आर्केस्ट्रा ग्रुप पर छापा मारी, जहां से दोनों युवतियां बरामद हुईं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में पहलवानों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद युवतियों ने बताया कि वे 26 अप्रैल को अपने घर से निकलीं। वहां से ट्रेन से सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। रेलवे स्टेशन से आर्केस्ट्रा संचालक लेकर सहजौर चौराहा स्थित एक मकान में रखकर नृत्य का कार्य कराने लगा। युवतियों के परिवार के गुमशुदगी के आधार पर पुलिस काफी दिनों से उनकी तलाश में लगी थी।

कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि लोकेशन कोतवाली का होने के चलते अरुणाचल पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस लगाकर दोनों युवतियों को बरामद कर लिया गया है। आर्केस्ट्रा संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed