फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agitation support political leader

Deoria News: सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में पहलवानों ने निकाला जुलूस

Fri, 12 May 2023 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
agitation support political leader
देवरिया। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में जंतर मंतर पर आंदोलित पहलवानों का जनपद स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की शाम को स्पोर्ट्स स्टेडियम से जुड़े एवं जनपद के विभिन्न जगहों पर स्थित अखाड़ों से आए पहलवानों ने जुलूस निकालकर मामले की जांच कराने एवं कुश्ती की रूकी पड़ी प्रतियोगिताओं को कराने की मांग की।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम से कुश्ती के खिलाड़ियों व विभिन्न अखाड़ों से आए पहलवानों ने जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में जुलूस निकाला। पुलिस लाइन, रोडवेज, कचहरी चौराहा, सिविल लाइंस होते हुए एवं प्रदर्शन करते हुए वह सुभाष चौक पर पहुंचे और यहां कैंडल मार्च भी निकाला। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट आए और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौपा। ज्ञापन देने के बाद संघ के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह सेंगर ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन कर रहे पहलवान अपने इस कार्य से देश की कुश्ती का नाम खराब कर रहे हैं। जब इस मामले की जांच चल रही है तो हर रोज नई-नई मांग कर वह अब मनमानी करने पर उतारु हैं। सचिव आशुतोष तिवारी उर्फ गोलू पहलवान ने कहा कि जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन से कुश्ती की सभी गतिविधियां रूक गई है।
विज्ञापन

कई नेशनल व स्टेट प्रतियोगिता टलती जा रही हैं। इससे खेल व खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। मामले की जांच पहले से ही चल रही है, ऐसे में खेल को न रोका जाए। जुलूस में संघ के संयुक्त सचिव रोहित कन्नौजिया, अमित सिंह, जितेंद्र सिंह, साई सेंटर के प्रशिक्षक यशवंत सिंह परिहार, सतपाल यादव, आदित्य सिंह, खुशी गोंड, दीपाली यादव, नैना सिंह, शिवानी यादव, श्रेया पटेल सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed