फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Arguing with a woman proved costly for the shopkeeper, he was fined

Deoria News: महिला से उलझना दुकानदार को पड़ा महंगा, हुआ चालान

Sat, 14 Feb 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Arguing with a woman proved costly for the shopkeeper, he was fined
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे के किराना दुकानदार को महिला ग्राहक से उलझना महंगा पड़ गया। पुलिस ने शुक्रवार को दुकानदार को उसके घर से हिरासत में लेकर उसका शांतिभंग में चालान कर दी है। खुखुंदू बाजार निवासी राहुल गुप्ता पुत्र परमानंद गुप्ता की स्थानीय कस्बे में किराना स्टोर की दुकान है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र की एक महिला दुकान पर कुछ खरीदारी करने पहुंची थी। इसी बीच राहुल और महिला के बीच विवाद होने लगा। पुलिस का कहना है कि राहुल ने महिला से बदसलूकी करते हुए मारपीट कर ली। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दुकानदार का महिला से विवाद हो गया था। मारपीट करने की शिकायत पर उसे हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed