{"_id":"663bdc6ff0ea75846708b8c4","slug":"archana-sameera-practising-for-under-17-football-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-125192-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अंडर-17 ट्रायल में जाएगी अर्चना और समीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अंडर-17 ट्रायल में जाएगी अर्चना और समीरा
Thu, 09 May 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल खिलाडी अर्चना यादव
...फोटो
जूनियर नेशनल महिला फुटबाल खेल चुकी है अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/ बघौचघाट। नेशनल खेल चुकी दो महिला फुटबाल खिलाड़ी सीनियर अंडर-17 के ट्रायल के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। चयन अवश्य हो, इसके लिए अभ्यास में वह खुद का सौ प्रतिशत झोंक देने को बेताब दिख रही है। प्रशिक्षक भी उनके खेल पर कड़ी निगाह रखकर उन्हें बेहतर बनाने की प्रक्रिया में लगे हैं।
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी की छात्रा अर्चना यादव और समीरा अपने प्रशिक्षक से बारीकियां सीख रही हैं। इनकी पृष्ठभूमि की चर्चा और प्रशिक्षक से उनकी संभावनाओं पर बातचीत के आधार पर खबर होगी।
बघौचघाट के कुर्मीपट्टी खेल मैदान पर चलने वाली फुटबाल नर्सरी में दो और बेहतर खिलाड़ी अपने आप को नेशनल के लिए तैयार कर रही हैं। सब जूनियर नेशनल खेल चुकीं अर्चना और समीरा अब अंडर-17 के ट्रायल के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं हैं। दोनों अपने स्थानीय प्रशिक्षक से फुटबाल की नई तकनीकी की जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन
ओलीपट्टी निवासी रमेश यादव जो विदेश में रहते हैं, की पुत्री अर्चना महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज में कक्षा नौ और भैंसाडाबर निवासी किसान खुर्शीद अंसारी की पुत्री समीरा खातून दसवीं की छात्रा हैं। समीरा का टीम में रोल गोलकीपर का है। वह स्टेट चैंपियन भी रह चुकी हैं। जबकि अर्चना अंडर-14 टीम की कप्तानी कर चुकी हैं और यूपी की टीम को कर्नाटक लेकर गई थीं। समीरा व अर्चना ने बुधवार को बताया कि छोटे पर स्कूल टाइम में ग्राउंड पर सीनियर लड़कियों को फुटबाल खेलते देखा, तभी से मन में इच्छा जगी कि इस खेल में ही कॅरिअर बनाएंगे।
चयन के लिए दोनों कर रही कड़ी मेहनत
इनके प्रशिक्षक जय कुमार राव ने बताया कि समीरा व अर्चना दोनों सामान्य परिवार से आती हैं, स्कूल में अन्य लड़कियों को अभ्यास करते देखा तो खुद भी यहां आकर अभ्यास करने की इच्छा जताई। कुछ ही दिनों में उनके पैरों की मूवमेंट व खेलने के तरीके से पता लग गया कि उनमें बेहतर खिलाड़ी बनने की संभावनाएं हैं। कड़ी मेहनत से अब दोनों स्टेट खिलाड़ी हैं और अगले माह होने वाले सीनियर नेशनल अंडर-17 टीम में चयन के लिए खुद को मांझने में लगी हैं।