{"_id":"657df54a3da8c07c6000b774","slug":"anuapar-pivkol-cc-road-will-be-built-at-a-cost-of-rs-225-crores-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-15186-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सवा दो करोड़ की लागत से बनेगा अनुआपार-पिवकोल सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सवा दो करोड़ की लागत से बनेगा अनुआपार-पिवकोल सीसी रोड
Sun, 17 Dec 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। अनुआपार-पिवकोल को जोड़ने के लिए रेलवे ने सवा दो करोड़ खर्च कर सीसी रोड का निर्माण कराएगी। मंजूरी मिलने के बाद आई डब्लू विभाग ने करीब एक किलोमीटर लंबी और 4 मीटर चौड़ी सड़क के लिए मिट्टी डालकर कच्ची सड़क बना दिया। इससे दर्जनों गांव के लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक मार्च के आखिरी तक सीसी रोड का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
सलेमपुर से भटनी जोड़ने के लिए अनुआपार ढाला बाधा बन रहा था। अनुआपार ढाला को लेकर कई बार चक्का जाम, आमरण अनशन किया गया, लेकिन ढाला नही बन सका। क्षेत्रीय लोगों की मांग को रेल मंत्रालय ने ढाला के बजाए रेल लाइन के पूर्वी हिस्से से सीसी रोड निर्माण कार्य कराने की सहमति जताई। संस्तुति मिलने के बाद आईडब्लू विभाग ने रेलवे क्रासिंग के पूरब से पिवकोल रेलवे स्टेशन से अनुआपार ढाला तक एक किलो मीटर लंबी और चार मीटर चौड़ी सड़क के लिए मिट्टी गिराकर कच्ची सड़क चालू दिया है। बीच में हरिश्चंद्र कोड़रा गांव के पास एक छोटी पुलिया का निर्माण किया गया है। इससे बरसात की पानी कोइलार नाला में निकल जाएगा। इस रोड को बनाने के लिए करीब सवा दो करोड़ खर्च किया जाएगा। सड़क का निर्माण होने से भटनी सलेमपुर आने जाने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं राहगीरों को समय और पैसा का बचत होगा। आई डब्लू दिलीप सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ठेकेदार द्वारा जल्द ही सीसी रोड का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
.........
क्या कहते हैं लोग
अनुआपार ढाला को लेकर कई बार चक्का जाम आमरण अनशन हुआ था, लेकिन ढाला का नही बन सका। अनुआपार से पिवकोल जोड़ने के लिए रेलवे लाइन के पूर्वी छोर से सीसी रोड निर्माण होना है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
-महेश्वर मिश्र बबलू, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष
सड़क के अभाव में क्षेत्र के लोगों को सलेमपुर जाने व रेलवे लाइन के पार खेत को बुआई और सिंचाई के लिए जान जोखिम में डाल कर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता था। ढाला का निर्माण तो नही हुआ लेकिन सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोगो को काफी सहूलियत मिलेगी।
बीरबहादुर कुशवाहा -ग्राम प्रधान, अनुआपार