{"_id":"690ce3d14e04f2e6000c20d6","slug":"anmol-was-shot-by-miscreants-for-creating-obstacles-in-their-love-life-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167268-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रेम में बाधा बनने पर अनमोल को मनबढ़ों ने मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रेम में बाधा बनने पर अनमोल को मनबढ़ों ने मारी थी गोली
Thu, 06 Nov 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के गांव जिरासो निवासी अनमोल मिश्रा को घर से बुलाकर गोली मारने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी विवेक पाठक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पकड़े गए विवेक के भाई सौरभ पाठक ने बताया कि मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से उसका भाई प्रेम करता है।
उसमें अनमोल मिश्रा बाधा डाल रहा था। इसको लेकर कई बार समझाया था लेकिन वह मान नहीं रहा था। इसके बाद मैंने अपने दोस्त हरजीत मौर्य के साथ अनमोल पर गोली चला दिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी 24 वर्षीय अनमोल मिश्रा बीते 30 अक्तूबर की दोपहर में दरवाजे पर खड़ा था। उसके उपर बाइक सवार दो लोग जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भाग निकले थे। पुलिस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश में छापा मार रही थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर लार थाना क्षेत्र के पिंडी तिराहा पहुंची। जहां से हरजीत मौर्या पुत्र सुखराम मौर्या निवासी शनिचरा पूर्वी थाना महुली जिला संतकबीरनगर व सौरभ पाठक पुत्र अखिलेश पाठक निवासी शिवपुर दियर नम्बरी थाना कोतवाली जिला बलिया को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर लिया है।
पूछताछ के दौरान सौरभ ने बताया कि जिस समय घटना को अंजाम दिया गया, उस समय विवेक भी बाइक से कुछ दूरी पर मौजूद था।