{"_id":"62eabac1026ed0772c248aa0","slug":"animals-got-free-from-smugler-salempur-news-gkp445942017","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराबंदी कर तीन पशुओं को मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेराबंदी कर तीन पशुओं को मुक्त कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घेराबंदी कर तीन पशुओं को मुक्त कराया
भटनी। पुलिस ने बुधवार की भोर में बनकटा शिव छोटी गंडक पुल पर घेराबंदी कर पिकअप में लदी दो गायों व एक बछड़े को मुक्त कराया। पुलिस का कहना है कि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया है।
भटनी थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ गश पर थे। बुधवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि दो पशु तस्कर कुछ मवेशियों को लेकर बनकटा शिव के रास्ते बिहार जा रहे हैं। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख पिकअप की गति बढ़ गई। पुलिस की टीम ने बनकटा शिव गांव के समीप छोटी गंडक नदी पुल के पास घेराबंदी कर पिकअप के सामने ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर दी। तस्कर पिकअप छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर छोटी गंडक नदी के किनारे झाड़ियों के रास्ते भागने में सफल रहे। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तस्करी के लिए बिहार ले जाए जा रहे तीन पशुओं को मुक्त कराया गया है। अज्ञात पशु तस्करों पर केस दर्ज किया गया है।