फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   animal hospital locked

Deoria News: पशु अस्पताल में दो दिन से लटक रहा ताला

Sun, 11 Feb 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
animal hospital locked
फोटो समाचार
विज्ञापन

ठंड में पशुओं की बीमारी से परेशान हुए पशुपालक
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। पचलड़ी स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में दो दिन से ताला लटक रहा है। ठंड में बीमार पशुओं का इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे पशुपालक गेट पर ताला बंद देख कर लौट रहे हैं। इमरजेंसी में उन्हें निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
दोआबा के 52 गांवों में पशुओं का उपचार पचलड़ी में पशु चिकित्सालय के भरोसे चलता है। एक साल से चिकित्सक नहीं होने की दशा में फार्मासिस्ट ही पशुओं का उपचार करते थे। फार्मासिस्ट का भी तबादला होने के बाद अब पशुपालकों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

गांव के गुड्डू सिंह ने कहा कि उनकी गाय को सीमेन दिलवाना था, दो दिनों से चिकित्सालय बन्द होने के कारण लौटना पड़ रहा है। रामा प्रसाद ने कहा कि तीन बकरियां बीमारी के कारण मर चुकी हैं। अभी दो और बीमार हैं। अस्पताल बंद होने से पशुओं के जीवन पर संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ साहनी ने कहा कि आपस में लड़ने से उनके भैंस की सींग टूट गई। निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराना पड़ा। हालांकि, सुधार नहीं हो रहा। पिड़रा गांव के अभिषेक यादव ने कहा कि उनके पालतू कुत्ते को लकवा मार दिया है। राजकीय पशु चिकित्सालय पचलड़ी भगवान भरोसे चल रहा है।

इस संबंध में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अरविंद कुमार वैश्य ने कहा कि वर्तमान में राजकीय पशु चिकित्सालय पचलड़ी में चिकित्सक और फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं है। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। दो दिन से चिकित्सालय बंद है तो यह गंभीर बात है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed