फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angry villagers surrounded the police station

Deoria News: पूर्व प्रधान के घर दबिश डालने के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली का किया घेराव

Sat, 13 May 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers surrounded the police station
सलेमपुर कोतवाली में घेराव करते लोग
गांव की एक दलित महिला ने पूर्व प्रधान पर घर में घुसकर पिटाई का लगाया है आरोप
विज्ञापन

क्षेत्र के एसआई ने गांव पहुंचकर लोगों के लिए बयान, मौके पर नहीं मिली शिकायतकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। विराजमार गांव के पूर्व प्रधान के घर रात में पुलिस के दबिश डालने से गांव के लोग नाराज हो गए। इसे लेकर शुक्रवार सुबह सैकड़ों की संख्या में गांव की महिलाएं व पुरुष कोतवाली पहुंचे। जहां प्रधान को फर्जी मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर कोतवाली का घेराव किया। मामला बढ़ता देख कोतवाल गोपाल पांडेय ने आश्वासन देकर गांव वालों को घर भेजा। वहीं कोतवाल के निर्देश पर क्षेत्र के एसआई ने हमराहियों के साथ गांव पहुुंच कर लोगों के बयान दर्ज किए।
कोतवाली क्षेत्र के ठोकाबंशी गांव निवासी संजय सिंंह बिराजमार ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान हैं। गांव की रंजू देवी पत्नी धर्मेंद्र प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के पूर्व प्रधान ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी थी। शिकायत पर कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार रात प्रधान के घर दबिश डालने पहुंची थी। लेकिन प्रधान घर मौजूद नहीं मिले। वे किसी मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। यह देेख गांव के लोग आक्रोशित हो गए। शुक्रवार सुबह सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष कोतवाली पहुंच कर हंगामा करने लगे। गांव की संगीता देवी, सुरसती देवी, चंदा देवी, रमावती, संदेशा, शोकिला, विद्यावती, सोनमती, सत्यवान सिंह, मुकेश कुमार, विक्की चौहान, रविंद्र चौहान और अतुल सिंह आदि का आरोप है कि प्रधान को फर्जी फंसाया जा रहा है। महिला का आरोप निराधार है, फिर भी पुलिस पूर्व प्रधान के घर दबिश डाल रही है। जिस दिन महिला विवाद बता रही है, उस दिन प्रधान घर पर नहीं थे। हंगामा बढ़ता देख कोतवाल ने लोगों को जांच का आश्वासन देकर गांव भेज दिया। वहीं मामले की जांच करने पहुंचे एसआई प्रज्ञादत्त चौबे ने लोगों के बयान दर्ज किए, लेकिन शिकायतकर्ता मौके पर नहीं पहुंची। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि शिकायत पर पुलिस प्रधान के घर पूछताछ करने गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

.....
क्या कहते हैं पूर्व प्रधान
पूर्व प्रधान संजय सिंह ने बताया कि वह सलेमपुर के सोहनाग मोड़ के सामने मकान बनाकर रहते हैं। खेती बारी के सिलसिले में अक्सर गांव आते-जाते हैं। मेरे गांव के कुछ लोग रंजिश में मुझे फंसाना चाहते हैं। पुलिस मुझे बेवजह प्रताड़ित कर रही है। मेरे घर बिना किसी मुकदमे के दबिश डाला जा रहा है। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed