{"_id":"66d02498cdd787c83b070ded","slug":"angry-villagers-pelted-stones-at-the-train-due-to-goats-being-slaughtered-on-the-railway-track-in-deoria-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहजिया ट्रेन पर चरवाहों ने किया पथराव, रेल ट्रैक पर ईंजन से कट गई थीं नौ बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहजिया ट्रेन पर चरवाहों ने किया पथराव, रेल ट्रैक पर ईंजन से कट गई थीं नौ बकरियां
Thu, 29 Aug 2024 01:04 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:04 PM IST
सार
देवरिया के सतरांव रेलवे स्टेशन के नजदीक फकईपुर गांव के सामने रेल ट्रैक पर घास चर रही बकरियां इंजन के चपेट में आ गईं, जिससे गांव निवासी वृद्धि प्रसाद की 9 बकरियां कट गईं। इसके कुछ देर बाद इसी ट्रैक पर आ रही बरहजिया पैसेंजर ट्रेन को चरवाहों ने लाल झंडी दिखाकर रुकवा लिया और पथराव शुरु कर दिया।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया जिले के सलेमपुर बरहज रेलखंड पर सतरांव स्टेशन के नजदीक फकईपुर गांव के सामने रेल इंजन की चपेट में आकर बकरियां कट गईं। इससे आक्रोशित चरवाहों ने कुछ देर बाद इसी ट्रैक पर प्रदर्शन किया। बरहजिया ट्रेन आती दिखाई दी तो ग्रामीणों ने लाल झंडी दिखाकर रुकवा लिया। ट्रेन के रुकते ही ईंट पत्थर से ट्रेन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के पथराव में ट्रेन में सवार रेलकर्मी सहित अन्य लोग घायल हो गए। ट्रेन चालक ने सूझ बूझ दिखाते हुए तेजी से ट्रेन को आगे बढ़ाते हुए सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाया। चालक ने स्टेशन अधीक्षक बृजेश मिश्र को घटना के बाबत जानकारी दी और मेमो दिया।
विज्ञापन
जिले के बरहज भटनी रेलखंड पर विद्युतीकरण की जॉच के लिए भटनी जंक्शन से बरहज रेलवे स्टेशन तक स्पेशल ईंजन भेजा गया था। सतरांव रेलवे स्टेशन के नजदीक फकईपुर गांव के सामने रेल ट्रैक पर घास चर रही बकरियां इंजन के चपेट में आ गईं, जिससे गांव निवासी वृद्धि प्रसाद की 9 बकरियां कट गईं।
विज्ञापन
इंजन सकुशल भटनी जंक्शन लौट गया। इसके कुछ देर बाद इसी ट्रैक पर आ रही बरहजिया पैसेंजर ट्रेन को चरवाहों ने लाल झंडी दिखाकर रुकवा लिया और पथराव शुरु कर दिया। चालक ने सूझ बूझ दिखाते हुए ट्रेन को तेजी से बढ़ाकर सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाया।
स्टेशन अधीक्षक सलेमपुर बृजेश मिश्र ने बताया, रेलवे ट्रैक पर बकरियां घास चर रही थीं। इंजन चालक ने हॉर्न दिया। लेकिन बकरियां नहीं हटी और कट गईं। आक्रोशित लोगों ने बरहजिया ट्रेन पर पथराव किया है। आरपीएफ़ को मेमो भेज दिया गया है।